पत्नी की मौत के मामले में 6 साल बाद दोषमुक्त:बाराबंकी में 11 महीने जेल में रहा था, मृतका के पिता समेत गवाह आरोपों से मुकर गए
बाराबंकी में पत्नी की आत्महत्या के मामले में करीब 11 महीने जेल में बिताने वाले रामसनेहीघाट क्षेत्र के रामू रावत को छह साल बाद अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर सत्र न्यायाधीश असद अहमद हाशमी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर रामू को दोषमुक्त कर दिया।…