राम लखन को मिली कुशीनगर शिक्षक MLC चुनाव की जिम्मेदारी:सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र, बोले- जिम्मेदारी से होगा काम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र नेता राम लखन यादव को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुशीनगर जिले का प्रभारी बनाया गया है। राम लखन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव और पडरौना यूएनपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हैं। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा…