कानपुर रिंग रोड परियोजना में सीयूजीएल की याचिका खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- परियोजना अंतिम चरण में अब हजारों लोग प्रभावित होंगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर रिंग रोड परियोजना से जुड़ी सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड की याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय महत्व की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के संरेखण में न्यायालय हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा विशेषकर तब जब परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हो। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति…