नूंह में आज कड़ी सुरक्षा में निकलेगी ब्रजमंडल यात्रा:80 किमी रूट पर 2200 पुलिसकर्मी, स्कूल बंद; बोतल-कैन में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा
नूंह में आज सावन के पहले सोमवार पर हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 12 बजे नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। करीब 80 किलोमीटर लंबे…