किराए के मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुगलसराय के अस्पताल में पति भर्ती, 15 दिन पहले रहने आए थे दंपती
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में अलीनगर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में शनिवार को किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के अंदर मिला, जबकि उसका पति गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।…