काजी-ए-हिंदुस्तान ने अदा कराई ईद की नमाज:विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत समेत 176 ईदगाहों और 1369 मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ
रूहानी पाकीजगी के महीने रमजान के मुकम्मल होने पर आज ताजनगरी बरेली समेत पूरे जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नए लिबास में सजे बच्चों और बड़ों का हुजूम मस्जिदों व ईदगाहों की ओर उमड़ पड़ा। शहर की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30…