कौशांबी में 40 ईदगाहों पर ईद की नमाज:हजारों लोगों ने अमन-चैन की दुआ के साथ अदा की नमाज
कौशांबी में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। जनपद की लगभग 40 ईदगाहों और 200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी। सुबह से ही जनपद के मंझनपुर स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में नमाजियों का जमावड़ा शुरू हो गया था।…