अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा, चौक-रिकाबगंज होते हुए पहुंचेगी गुप्तार घाट
श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिमाएं दोपहर 1 बजे जमुनिया बाग में एकत्रित होंगी। यहां से शोभायात्रा निकलेगी, जो चौक और रिकाबगंज चौराहा होते हुए गुप्तार घाट पहुंचेगी। समिति…