उन्नाव में अंबेडकर प्रतिमा पुनर्स्थापित करने की मांग:नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 12 साल पहले प्रतिमा हटी थी
उन्नाव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सोमवार दोपहर एसडीएम कहकशां को ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिमा गंगाघाट थाना क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाई गई थी। नागरिकों ने प्रशासन से प्रतिमा को उसके पूर्व स्थान पर सम्मानपूर्वक स्थापित करने की मांग की है।…