कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक:दूसरे दिन लौटकर 105* रन बनाए, तनुष कोटियान की फिफ्टी; पडिक्कल 3 रन पर आउट
इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। खबर लिखे जाने तक वह 105 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन कुमार कुशाग्र रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। दूसरे दिन उन्होंने वापसी की और 201 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।…