ललितपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, छात्रा की मौत:हादसे में भाई-बहन समेत 4 घायल, पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लिया
ललितपुर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नाराहट थाना क्षेत्र के खिरिया उबारी गांव निवासी सुजान सिंह पटेल की 19 वर्षीय बेटी दीपिका की मौत हो गई। वह कॉमर्स फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। हादसे में उसके छोटे भाई विष्णु, बहन और दूसरी बाइक के चालक…