वाराणसी में सिनेमा हाल की जमीन पर होटल निर्माण होगा:113 साल पुराने बैनामे के आगे झुका "तालाब" का दावा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम, वाराणसी के उस पत्र को रद्द कर दिया है जिसमें एक होटल परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यह कहकर देने से इन्कार किया गया था कि संबंधित जमीन वर्ष 1884 के राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज थी। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ…