लखनऊ में लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया:आषाढ़ कृष्ण एकादशी पर चित्र-विचित्र ने भक्तिमय भजन सुनाया
लखनऊ में शुक्रवार को आषाढ़ कृष्ण एकादशी के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस भक्तिमय आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक पूरा सभागार राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। भजन…