बहराइच टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक श्रीवास्तव:कड़े मुकाबले में 7 मतों से दर्ज की जीत, अनिल गुप्ता को हराया
बहराइच टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव आज संपन्न हुए। इसमें अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव को नया अध्यक्ष चुना गया है। एक कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता अनिल गुप्ता को 7 मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने एसोसिएशन में अपनी जगह बनाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य निर्वाचन…