5 दिन से लापता बीए छात्र का मिला शव:कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था, शहजाद नदी का पानी उतरने पर दिखा
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शहजाद नदी किनारे रविवार को मिले अज्ञात युवक के शव की सोमवार शाम पहचान हो गई। मृतक 18 साल का दीपेश राय पुत्र कमलेश राय था। वह पटऊआ का रहने वाला था और फिलहाल शिवनगर में रह रहा था। दीपेश बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह 5 सितंबर…