वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:कानपुर में 4.3 टन आटा सीज, पैकेट पर नहीं मिले बैच नंबर और निर्माण तिथि
कानपुर के घाटमपुर में जहानाबाद रोड स्थित गोपालपुर की वैभव फ्लोर मिल पर गुरुवार शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम को अलग-अलग ब्रांड के 50 किलो, 10 किलो और 5 किलो के आटे के पैकेट मिले। पैकेटों पर वजन और ‘बेस्ट बिफोर’ तो अंकित था,…