कवि सम्मेलन में प्रेम की रचनाओं पर गूंजी ताजियां:प्रयागराज में रात तक सजी सांस्कृतिक संध्या, ढेड़िया नृत्य और कृष्ण वंदन आकर्षण रहा
प्रयागराज के एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में शनिवार को संस्कृति, साहित्य और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। दिन में हुए कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कवियों ने देशभक्ति, प्रेम और समाज-संस्कृति पर आधारित रचनाएं सुनाईं। ओजस्वी कविताओं पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।…