AAP जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण:मऊ में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, CMS को सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी (AAP) के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने सोमवार को दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सिंह ने अस्पताल में इलाज करा रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों से बातचीत की।…