एनसीसी प्रशिक्षण शिविर:कैडेट्स ने सीखीं बाधाएं पार करने की तकनीक; फायरिंग प्रैक्टिस की
आटा के एम. जे.एच. महाविद्यालय में संचालित 58 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में कैडेट्स ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…