हापुड़ में 2 करोड़ की डकैती का मामला:SHO लाइन हाजिर, बढ़ती चोरियों और लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई
हापुड़। जनपद हापुड़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। हापुड़ देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह कार्रवाई थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर की गई है। लगभग छह दिन…