मां और भाई को सरियों से सिर कूचकर मार डाला:मुरादाबाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया; पुलिस बोली- मानसिक रूप से कमजोर है युवती


मुरादाबाद में एक युवती ने अपनी मां और भाई को सरियों और पशुओं के खूंटे से सिर कूचकर मार डाला। घटना मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव की है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी उम्र करीब 23 साल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से किसी बात पर हुई अनबन के बाद युवती अचानक हमलावर हो गई और उसने इस घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश ने मीडिया को बताया कि, युवती को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बड़े भाई की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। कांठ के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर के चौकीदार रघुवीर ने कांठ थाने पर घटना की सूचना बुधवार को रात करीब 8 बजे दी। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 7 बजे गांव में दो हत्या हो गई हैं। मरने वालों में मां-बेटे शामिल हैं। इस सूचना के मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची। पुलिस पहुंची तो मां – बेटे की लाशें घर के आंगन में पड़ी थीं।
मृतका मुन्नी देवी और उसके बेटे राजीव के शव रक्तरंजित थे। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की हत्या मुन्नी देवी की बेटी अनीता ने की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनीता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसके पिता मदन सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *