लखनऊ व्यापारियों की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक:बिजली कटौती से पूर्व सूचना की मांग , बत्ती गुल होने पर प्रभावित होने वाले व्यापार पर जताई नाराजगी


लखनऊ बिजली संकट को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र के साथ एक्सियन राजभवन और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई । इस बैठक में अमीनाबाद , लाल बाग ,लाटूश रोड, मौलवीगंज हजरतगंज क्षेत्रों के विद्युत समस्या पर चर्चा हुई । बिजली कटौती और उससे संबंधित समस्याओं के साथ प्रभावित होने वाले व्यापार से अवगत कराया।
अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती व्यापारियों समेत आदमियों को भी परेशान कर रही है। सबसे ज्यादा समस्या तब होती है जब बिना पूर्व सूचना के ही बिजली काट दी जाती है। अगर पहले से ही सूचना मिल जाए तो लोग अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। इसलिए हमारी यह मुख्य मांग है कि बिना प्रथम सूचना के लाइट न काटी जाए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा ग्रुप बनाया जिसमें लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि और बिजली के अधिकारी जुड़े हुए हो। ताकि बिजली काटने की सूचना पहले ही उस ग्रुप में डाल दी जाए जिससे सभी व्यापारियों को सूचना मिल जाए। व्यापारियों ने कहा की कोई भी फाल्ट होने पर पूरा फ़ीडर न बंद करके सिर्फ उस ट्रांसफार्मर की लाइट काटे। तारो के मकड़जाल को मार्केट से कम करने की मांग किया। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने रस्सी बटान , अमीनाबाद जनाना पार्क में ट्रांसफार्मर बढ़ाने पर सहयोग मांगा जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी । बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र , जितेन्द्र सिंह चौहान , सतीश अग्रवाल केदार बाजपेई , आरिफ के साथ तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *