लखनऊ में छात्रों ने निकाली शिक्षा जागरूकता रैली:तिलक शिशु निकेतन और ZTS फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन


लखनऊ के कल्याणपुर स्थित तिलक शिशु निकेतन में बुधवार को शिक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘ज़िंदगी तुझे सलाम फाउंडेशन’ (ZTS) के सहयोग से यह रैली निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था। रैली की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई, जिसके बाद छात्र आसपास के इलाकों में पहुंचे और फिर विद्यालय लौटकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान छात्रों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर ‘रोज़ पढ़ो, रोज़ बढ़ो’, ‘ज्ञान का धन ही सबसे बड़ा धन है’ और ‘शिक्षित परिवार ही सुख का आधार है’ जैसे संदेश लिखे थे। बच्चों ने पूरे जोश के साथ नारे लगाए, जिसका उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना था। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का मजबूत आधार राह चलते लोगों ने बच्चों के इस प्रयास को सराहा और कई लोगों ने उनकी सराहना की।इस आयोजन को ‘ज़िंदगी तुझे सलाम फाउंडेशन’ की निदेशक पूजा सिन्हा और विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। दोनों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी विद्यार्थियों को जलपान वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के अनुशासन, ऊर्जा और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह रैली समाज को यह संदेश देने का एक प्रयास थी कि हर बच्चे की शिक्षा से ही देश का विकास संभव है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *