Revenue Up 12.64%, Profit Jumps 16% To ₹1,354 Cr

  • Hindi News
  • Business
  • Tech Mahindra Q4 Results: Revenue Up 12.64%, Profit Jumps 16% To ₹1,354 Cr

मुंबई33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 16% बढ़कर ₹1,354 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q4FY25) में कंपनी को ₹1,167 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

आज (22 अप्रैल) को कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने निवेशकों को 36 रुपए का डिविडेंड देना का भी ऐलान किया है।

नतीजों के बाद टेक महिंद्रा का शेयर 2.53% गिरकर 1,462.80 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर 6.27% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपए है।

रेवेन्यू 12.64% बढ़कर ₹15,076 करोड़ रहा

टेक महिंद्रा के ऑपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.64% की बढ़ोतरी हुई है। FY26 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹15,076 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY25 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹13,384 करोड़ रहा था।

चौथी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 9.70% बढ़कर 14,871 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,556 करोड़ रुपए थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की टोटल इनकम 3.32% बढ़ी है।

FY26 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 16% बढ़ा

सालाना आधार पर

टेक महिंद्रा FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹15,076 ₹13,384 12.64%
टोटल इनकम ₹14,871 ₹13,556 9.70%
टोटल खर्च ₹13,080 ₹12,091 8.17%
नेट प्रॉफिट ₹1,354 ₹1,167 16.02%

तिमाही आधार पर

टेक महिंद्रा FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹15,076 ₹14,393 4.74%
टोटल इनकम ₹14,871 ₹14,371 3.47%
टोटल खर्च ₹13,080 ₹12,594 3.85%
नेट प्रॉफिट ₹1,354 ₹1,122 20.67%

नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कंसॉलिडेटेड यानी पूरी कंपनी की रिपोर्ट

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…

सोना ₹105 गिरकर ₹1.52 लाख पर आया: चांदी ₹836 सस्ती, ₹2.49 लाख पर आई; इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ

सोना-चांदी के दाम में 22 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 105 रुपए गिरकर 1,52,250 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 21 अप्रैल को इसकी कीमत 1,52,355 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं एक किलो चांदी 836 रुपए गिरकर 2,49,677 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2,50,513 रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.