![]()
बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद एक कलंक है और इस पर हम भगवा झंडा लहराएंगे। उनके इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद है और इसे कलंक कहना सरासर गलत है। मस्जिद की दर-ओ-दीवार और गुंबद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को न भड़काए धीरेन्द्र शास्त्री मौलाना ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मस्जिद के ताल्लुक से जो टिप्पणी की और भगवा झंडा लहराने की बात कही है, उस पर मैं उन्हें स्पष्ट बताना चाहता हूं कि वे बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को न उकसाएं और न भड़काएं। दूसरी बात यह है कि मस्जिद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, रोजाना तारीखें पड़ रही हैं और हिंदू व मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें रख रहे हैं। अदालत जो भी फैसला करेगी, वह सबके लिए मान्य होगा। कोई भी मंदिर तोड़कर नहीं बनाई जा सकती मस्जिद: मौलाना शहाबुद्दीन उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की बयानबाजी मुकदमे को प्रभावित करने के लिए की जा रही है। अदालत को चाहिए कि वह स्वतः संज्ञान लेकर धीरेंद्र शास्त्री को तलब करे और पूछे कि वे इस तरह के भड़काऊ बयान क्यों दे रहे हैं। मौलाना ने शरियत का नजरिया स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई भी मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती, शरियत किसी भी मुसलमान को इस बात की इजाजत नहीं देती। पंडित धीरेंद्र शास्त्री झूठ बोल रहे हैं और ‘कलंक’ जैसी बात कहकर वे बहुसंख्यक समुदाय को भड़काना व माहौल खराब करना चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ज्ञानवापी मस्जिद है और कयामत तक मस्जिद ही रहेगी। मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता और न ही धीरेंद्र शास्त्री वहां भगवा झंडा लहरा सकते हैं।
Source link
ज्ञानवापी पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान गलत, भड़के मौलाना शहाबुद्दीन:शहाबुद्दीन बोले- कयामत तक मस्जिद रहेगी ज्ञानवापी, भड़काऊ बयान पर धीरेंद्र शास्त्री को तलब करे कोर्ट