![]()
लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी कराएगी GNM परीक्षा।
यूपी में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया गया हैं। अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी सरकारी और गैर-संबद्ध निजी जीएनएम कॉल
.
बैठक में कुलपति डॉ.अमित देवगन की अध्यक्षता में यह तय हुआ कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए नियम लागू किए जाएंगे। वहीं, निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी अपने संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की जिम्मेदारी खुद संभालेंगी।
20 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा दाखिला
यूपी में फिलहाल 10 सरकारी जीएनएम कॉलेज हैं, जिनमें 513 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा 433 निजी कॉलेजों में करीब 20,245 सीटें हैं। सभी जीएनएम कॉलेज स्टेट मेडिकल फैकल्टी से संबद्ध हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पिछले सत्र 2025-26 में सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के तहत सफल अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजों में मानकों की नियमित जांच जारी रहेगी।
जल्द जारी होगा शेड्यूल
प्रवेश परीक्षा की तारीख और काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित किए जाएंगे। नए नियमों के अनुसार, जो निजी कॉलेज किसी अन्य मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध नहीं हैं, उनकी प्रवेश परीक्षा भी अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी ही आयोजित करेगी।