![]()
शाहजहांपुर पुलिस ने पति की हत्या के छह साल पुराने मामले में फरार चल रही पत्नी और उसके नन्दोई को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी प्रेम-प्रसंग के विरोध पर पति की हत्या के मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने नन्दोई के साथ मिलकर पति को खाने में जहर दिया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। यह घटना वर्ष 2020 में थाना तिलहर क्षेत्र के पिपरा गांव में हुई थी। मृतक सतीश गंगवार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी सुनीता गंगवार और नन्दोई कपिल गंगवार के बीच प्रेम-प्रसंग था। सतीश ने जब इस संबंध का विरोध किया, तो उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी और नन्दोई ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। वे पहचान छिपाकर दो साल तक नोएडा में रहे और फिर करीब चार साल से हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। हिमाचल प्रदेश में आरोपी कपिल गंगवार एक स्कूल में शिक्षक बन गया था। घटना के समय वह अप्रेंटिस भी कर रहा था। सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पत्नी सुनीता, नन्दोई कपिल गंगवार सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। विवेचना के दो आरोपियों के नाम मुकदमे में गलत पाए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Source link
पति की हत्या में फरार पत्नी-नन्दोई गिरफ्तार:जहर देकर मारा था, 25 हजार के इनामी नोएडा और हिमाचल में टीचर बनकर रहे थे