मोदी बोले-TMC ने बंगाल की बहनों के साथ धोखा दिया:ममता नहीं चाहतीं बहनें-बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें, घुसपैठियों को हर फायदा मिल रहा


पीएम मोदी बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की ममता सरकार यहां की बेटियों के साथ धोखा कर रही है। वह नहीं चाहती यहां की बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें। इसलिए संसद में आरक्षण से जुड़ा कानून पारित नहीं होने दिया। पीएम मोदी की आज बंगाल में 4 रैलियां और जनसभाएं हैं। बिष्णुपुर के बाद वे पुरुलिया, झाड़ग्राम और फिर मेदिनीपुर जाएंगे। इन रैलियों का विशेष महत्व है। ये वही क्षेत्र हैं जहां BJP ने पिछले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इससे पहले PM मोदी ने शनिवार को कोयंबटूर की जनसभा में कहा कि DMK के काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर अपने गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। तमिलनाडु की जनता संदेश दे रही है कि NDA सत्ता में आएगी और DMK बाहर जाएगी। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *