![]()
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कुसमहा उर्फ बेलवा गांव में 37 वर्षीय युवक दिवाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिवाकर पेशे से राजगीर मिस्त्री थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने घर के अंदर छत के पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। शनिवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल दिवाकर को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी प्रमिला बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। सूचना मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की तहकीकात की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
देवरिया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर के अंदर गमछे के सहारे लटका मिला, आत्महत्या का कारण पता नहीं