अलीगढ़ में कूलर के गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की 2 गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू


अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डीएस कॉलेज के पास मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कूलर के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख लोगों में अफराफरी मच गई। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। निचले तल पर रहता है कारोबारी परिवार लकी जिंदल की बेला ट्रेडर्स के नाम पर फर्म संचालित है। वह परिवार के साथ मकान के निचले तल पर रहते हैं। वहीं, दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक के कूलर और पंखों का गोदाम बना रखा है। शुक्रवार को गोदाम में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के लोग भी मकान से बाहर आ गए। उधर, आसपास रहने वाले लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने बाल्टियों से डाला पानी इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को रोकने का प्रयास किया। उधर, थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग फायर स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि सभी कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कारोबारी की तरफ से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान की आकलन भी किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *