कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:बोले-सपा मुखिया ने मुस्लिम महिला आरक्षण की बात कही है, उनसे पूछिए क्या संविधान में धर्म के आधार पर लागू कर सकते हैं क्या?


कानपुर में शुक्रवार को नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए। वहीं बीजेपी नेता अपर्णा यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही है। सवाल उठता है कि क्या डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई व्यवस्था है, उनसे ये सवाल पूछना चाहिए। समाजवादी पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
वहीं अपर्णा यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में महिलाओं से जुड़े बिल का विपक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रयासों का समर्थन होना चाहिए।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *