कुशीनगर में ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थ नष्ट:220 किलो गांजा, 263 लीटर कोडीन सिरप और 803 लीटर शराब का विनष्टीकरण


कुशीनगर में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान एनडीपीएस के मामलों में जब्त मादक पदार्थों और आबकारी अधिनियम के तहत बरामद अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह विनष्टीकरण प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित की गई। 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में दो एनडीपीएस मामलों से संबंधित मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। इसमें कुल 220 किलोग्राम गांजा और 263 लीटर कोडीन सिरप शामिल था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख 94 हजार 195 रुपये है। इन मादक पदार्थों को महाराजगंज स्थित ए.वी. बायोमेडिकल बेस्ट सर्विसेज के इंसीनरेटर के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराते हुए पूरी तरह नष्ट किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त, थाना कुबेरस्थान में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में बरामद अवैध शराब का भी विनष्टीकरण किया गया। वर्ष 2024 के 9 अभियोगों में जब्त 251.06 लीटर और वर्ष 2025 के 35 अभियोगों में बरामद 552.4 लीटर देशी व कच्ची शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। अवैध शराब को थाना परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें डालकर मिट्टी से ढककर नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई। इस प्रकार, जनपद में कुल 44 आबकारी मामलों की शराब और एनडीपीएस के मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सफलतापूर्वक विनष्टीकरण किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *