मुरादाबाद में मिठाई कारोबारी के घर आग:फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी, दमकल ने पाया काबू


मुरादाबाद के कोठीवाल नगर में सोमवार देर शाम राजा कश्यप स्वीट्स के संचालक के घर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण फ्रिज में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने घर के भीतर से दो खाली एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए, जिससे संभावित विस्फोट का खतरा टल गया। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *