डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता और न्याय का प्रतीक:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष ही सच्ची श्रद्धांजलि


सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। यह आयोजन विकास भवन के सामने स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर किया गया, जिसमें जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की और दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। सामाजिक समरसता को मजबूत करना है त्रिपाठी ने जोर दिया कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज से भेदभाव, छुआछूत और अन्य कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, प्रवीन अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, डॉ. प्रीति प्रकाश, चंदन नारायण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रेखा निषाद, संजय सोमवंशी, शशिकांत पांडे, नंदन चतुर्वेदी, रचना अग्रवाल, राहुल भान मिश्रा, अनुज प्रताप सिंह, रेनू सिंह, सुधा सिंह और संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *