Gas Booking Digital | 95% Customers Book Online; Panic Buying Not Needed: Govt

  • Hindi News
  • Business
  • Gas Booking Digital | 95% Customers Book Online; Panic Buying Not Needed: Govt

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है और देशभर में बिना रुकावट गैस पहुंच रही है। सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है।

95% ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कर रहे

मंत्रालय ने बताया कि करीब 95% उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें IVRS, SMS, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप्स शामिल हैं। इससे गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हुई और सर्विस तेज हुई है।

पैनिक बाइंग से बचने को कहा

सरकार ने उपभोक्ताओं से जिम्मेदारी से गैस उपयोग और जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि पैनिक बाइंग (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) न करें, क्योंकि गैस का भंडार पर्याप्त है। डिजिटल चैनलों का उपयोग जारी रखने से डिलीवरी सिस्टम बेहतर होगा।

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5KG वाला सिलेंडर

इससे पहले केंद्र सरकार ने 5Kg LPG सिलेंडर की बिक्री के नियम आसान किए हैं। अब कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ छोटा सिलेंडर खरीद सकेगा। इसके लिए सिक्योरिटी राशि जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और बिना स्थायी पते वाले लोगों के लिए उठाया गया है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि 5 किलो सिलेंडर के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। इसे साल में जितनी बार चाहें, रिफिल करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.