कारोबार में निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी:बुलियन कारोबारियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


लखनऊ में कंस्ट्रक्शन के मालिक हमजा सिराज ने चौक सराफा बाजार के बुलियन कारोबारियों पर कारोबार में निवेश के नाम पर 10 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक पुलिस ने अमर सिंह और रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट निवासी हमजा सिराज फी कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया करीब दो साल पहले उनके दोस्त आरसी तिवारी ने उनका परिचय आरोपी भाइयों से कराया था। आरोपियों की चौक सराफा बाजार में बाहुबली बुलियन एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दुकान है। कारोबार विस्तार के नाम पर दोनों भाइयों ने उनसे निवेश करने का प्रस्ताव रखा और हर महीने तीन प्रतिशत मुनाफा देने का दावा किया। हमजा ने बताया कि आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 24 जून 2024 को 10 करोड़ रुपए बुलियन फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने नकद रकम की जगह 7.40 करोड़ रुपए का सोना कारोबार में लगाने और शेष 2.60 करोड़ रुपये लौटाने की बात कही। 10 किलो सोना लगाने का दिया झांसा पीड़ित के अनुसार मौखिक सहमति के बाद 15 जुलाई 2024 को इस संबंध में अनुबंध भी किया गया,ल। जिसकी अवधि अक्तूबर 2025 तक तय थी। आरोप है कि न तो उन्हें तय मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। यहां तक कि 2.60 करोड़ रुपए भी वापस नहीं किए गए। बार-बार रकम मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *