पुलिस ने 5 गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया:सोनभद्र में सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी के 14 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए


सोनभद्र पुलिस ने गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त पांच अलग-अलग गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी के मामलों से जुड़े कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पन्नगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना और विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी गिरोहों के खिलाफ की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए थे। शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के सरगनाओं सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी पन्नूगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरोह के सरगना मंटू उर्फ विवेकानंद शुक्ला समेत चार अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। बीते वर्ष आरोपियों ने एक महिला को जबरन सूने मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी ऐसी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। वहीं, रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने पशु तस्करी से जुड़े गिरोह के सरगना सलीम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसी क्रम में कोन, दुद्धी और घोरावल थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी से जुड़े गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पन्नगंज के मामले को छोड़कर अन्य सभी मामलों में पशु तस्करी से जुड़े अपराधियों को नामजद किया गया है। पन्नगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोप है कि पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *