बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह की फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई:बाल-बाल बचे बदायूं MLA, लखनऊ से लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा


हरदोई में बदायूं के दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की फॉर्च्यूनर कार गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना सवायजपुर क्षेत्र के खेतौली गांव के पास हुई। विधायक लखनऊ से दातागंज लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का संतुलन बिगड़ गया। विधायक राजीव कुमार सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि उनके साथ गाड़ी में मौजूद गनर और तीन अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद, विधायक सिंह अपनी पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को एक्सप्रेसवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *