शामली में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को14 से16 अक्टूबर तक प्रशिक्षण:तहसील परिसर सभागार में बूथवार दिया जाएगा प्रशिक्षण


शामली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 08-कैराना के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों को 14 से 16 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कैराना ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी, शामली के आदेशों के अनुपालन में प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए तहसील परिसर स्थित सभागार को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को बूथ संख्या 1 से 136 तक के बीएलओ और पर्यवेक्षकों को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 अक्टूबर को दो चरणों में प्रशिक्षण होगा। पहले चरण में बूथ संख्या 137 से 214 तक के अधिकारियों को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे चरण में बूथ संख्या 215 से 291 तक के अधिकारियों को दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इसी क्रम में 16 अक्टूबर को बूथ संख्या 292 से 372 तक के बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी संबंधित बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *