गाजियाबाद में धूप खिलने पर मौसम साफ:दिन में 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, बारिश के बाद रात में सर्दी बढ़ी


गाजियाबाद में बुधवार सुबह से धूप खिली हुई है। 2 दिन पहले हुई बारिश से रात में सर्दी बढ़ी है। आज दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इससे पहले मंगलवार को भी मौसम साफ रहा। आज हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही है। रात में बढ़ने लगी सर्दी अक्टूबर माह आधा बीतने को है। गाजियाबाद में रविवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बेमौसम हुई इस बारिश से मौसम में नमी आई है, जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है। दिन में सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है, इसके बाद धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दोपहर के 3 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। इसके बाद फिर तापमान घटने लगता है। लास्ट अक्टूबर माह में घटेगा तापमान गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। बारिश के दौरान तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि धूप निकलने पर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *