CJP Activists Detained | Jantar Mantar Protest Delhi Police Custody

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संसद मार्ग थाने में बैठे अजिंक्य, आशुतोष और सौरव दास की यह फोटो रत्ना ने अपने X हैंडल पर पोस्ट की है। - Dainik Bhaskar

संसद मार्ग थाने में बैठे अजिंक्य, आशुतोष और सौरव दास की यह फोटो रत्ना ने अपने X हैंडल पर पोस्ट की है।

कॉकरोच जनता पार्टी के 3 सदस्यों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने एक X पोस्ट में किया है। तीनों के खिलाफ BNS की धारा 329 के तहत मामला दर्ज किया है।

रत्ना ने लिखा है- दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया। उन पर अनाधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप है।

रत्ना के मुताबिक, तीनों को सुबह 7 बजे तक मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेजा जा सकता है। तीनों को 17 घंटे बाद रात 3 बजे जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था।

सौरव दास, अजिंक्य और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज है।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष और सौरव दास को 3 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को तीनों एयरपोर्ट से ही अरेस्ट कर लिया गया था।

तस्वीर जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से CJP कार्यकर्ताओं को बाहर लाने की हैं।

तस्वीर जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से CJP कार्यकर्ताओं को बाहर लाने की हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी और दिल्ली पुलिस की आंख-मिचौली : पिछले 4 दिन का हाल

10 अक्टूबर को 50 हजार के मुचलके पर छूटे थे CJP टॉप लीडर्स: सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था।

सौरव दास और आशुतोष रांका, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी थी, ऐसा कोई काम नहीं करना था, जिससे शांति भंग हो।

हिरासत से छूटने के बाद CJP नेताओं ने थंब्स अप का इशारा किया था।

हिरासत से छूटने के बाद CJP नेताओं ने थंब्स अप का इशारा किया था।

13 अक्टूबर को पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में लिया: CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इन दोनों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज किया गया। जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग है, सभी गेट बंद हैं। प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे।

————————–

यह खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन: सरकार ने 33 साल पहले इजाजत दी थी; अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना यहीं हुए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.