ABVP Agra Program | Vipin Gupta Statement On Paper Leak & Gen Z Role

आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महानगर द्वारा मंगलवार को ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में हुआ।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, डॉ. मनु प्रताप सिंह, डॉ. शार्दूल मिश्रा, प्रीति बघेल और शिवांग खंडेलवाल ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम हाल ही में चले सदस्यता अभियान से जुड़े नए छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था।

आगरा में Gen Z की भूमिका पर हुआ मंथन

आगरा में Gen Z की भूमिका पर हुआ मंथन

मुख्य वक्ता विपिन गुप्ता ने कहा कि ABVP स्थापना से ही छात्र, समाज और देश हित की बात करती है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर सबसे पहले ABVP ने NTA दफ्तर के बाहर आंदोलन किया।

जंतर-मंतर पर हुआ आंदोलन जब भारत विरोधी रूप लेने लगा, तब युवाओं ने ABVP पर भरोसा जताया और पंजाब व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत दिलाई। इससे साबित होता है कि देश का Gen Z स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानने वाला है।

डॉ. मनु प्रताप सिंह ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बना रहा है। तकनीक, अंतरिक्ष और अर्थव्यवस्था हर क्षेत्र में उभरता भारत दुनिया के लिए प्रेरणा है। आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब युवा अपनी भूमिका निष्ठा से निभाएं।

कार्यक्रम की भूमिका महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने रखी और संचालन प्रथम गोयल ने किया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर, डॉ. राजेश लवानिया, रजत जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *