![]()
IIT BHU में हॉस्टल सचिव के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए संबंधित प्रत्याशी निदेशक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे छात्र हॉस्टल काउंसिल के को-चेयरमैन प्रो. बी.एन. लाल से चुनाव प्रक्रिया को लेकर जवाब मांग रहे हैं। छात्रों के विरोध की सुचना पर प्रोफेसर और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल इलेक्शन कमेटी (HEC) के चुनाव में तय नियमों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि चुनाव से जुड़े सवालों पर स्थिति साफ होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जानी चाहिए। पहले भी छात्र चुनाव को लेकर हो चुका है विरोध IIT (BHU) में इससे पहले छात्र संसद के चुनाव को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उस समय छात्रों ने विरोध जताते हुए निदेशक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। अब हॉस्टल सचिव के चुनाव को लेकर फिर विरोध शुरू होने से संस्थान की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। नियमों के मुताबिक चुनाव कराने की मांग धरने पर बैठे छात्रों की मांग है कि चुनाव से जुड़े विवादों पर अधिकारी स्पष्ट जवाब दें। साथ ही, चुनाव में तय नियमों का पालन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रत्याशी के साथ भेदभाव की आशंका न रहे। छात्र चाहते हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
Source link
IIT BHU में हॉस्टल सचिव चुनाव पर विवाद:निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे आईआईटीयंस, मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची