गाजियाबाद में रावण पुतला धमाके में चौथे घायल की मौत:लाजपत नगर में पटाखे भरते समय हुआ था धमाका; राजू ने तोड़ा दम


गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रावण और कुंभकर्ण के पुतले बनाते समय पटाखों में हुए धमाके में एक और युवक राजू की जान चली गई। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हुई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। यह घटना 5 अक्टूबर, सोमवार सुबह लाजपत नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुई थी। दशहरा पर्व के लिए पुतलों में पटाखे भरे जा रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। पहले तीन घायलों की मौत हो चुकी थी। अब चौथे घायल राजू की भी मौत हो गई है। हादसे में लगातार हो रही मौतों के बाद रामलीला कमेटी ने इस साल रामलीला का मंचन नहीं करने का फैसला लिया है। कमेटी ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद देने की बात भी कही है। लाजपत नगर में पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा था। हर साल बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचते थे, लेकिन इस बार पुतले तैयार करते समय हुए हादसे और चार लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *