![]()
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष रहीं अपूर्वा सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जिले की कमान मनीषा सिंह को सौंपी गई हैं। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने ये प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है।
दोनों क्षत्रिय समाज से हैं। अपूर्वा सिंह विद्यार्थी परिषद से ही संगठन में सक्रिय हैं। अब विस्तार से पढ़िये…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मोर्चा की महानगर और जिलाध्यक्ष घोषित कर दी हैं। भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता अपूर्वा सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखने वाली अपूर्वा एमएसडब्ल्यू पास किए हुए हैं और पीएचडी (सामाजिक कार्य) कर रही हैं।
वे छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़ी हुई हैं। 2008 में वे एबीवीपी से जुड़ीं। 2021 में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चुनी गईं। जबकि मनीषा सिंह कुछ ही समय पहले भाजपा में जुड़ीं। इससे पहले सपा से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में सक्रिय थीं। उन्होंने इस पार्टी के टिकट पर 2017 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। बाद में जब शिवपाल सिंह की सपा में वापसी हो गई तो मनीषा सिंह भाजपा से जुड़ गईं।
तब से 11वें नंबर पर रही थीं। उन्हें 1,040 वोट मिले थे। इस चुनाव में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
Source link
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष बनीं अपूर्वा सिंह:मनीषा सिंह को जिले की कमान, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की लिस्ट