चांदपुर में जल जीवन मिशन ऑपरेटर का शव मिला:बेटे ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया, चेहरा खून से सना हुआ था


बिजनौर के चांदपुर में जल जीवन मिशन की टंकी के 70 वर्षीय ऑपरेटर शमशेर अली का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनका शव टंकी परिसर के बाहर पड़ा था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला ने शव देखा, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। शमशेर अली गांव सराय शेख हबीब में ऑपरेटर के रूप में काम करते थे और रात में टंकी परिसर में ही सोते थे। शमशेर अली के बेटे इदरीस ने आरोप लगाया कि उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इदरीस के मुताबिक, शव के चेहरे पर खून लगा था और हाथ व सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शमशेर अली के परिवार में पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *