![]()
लखनऊ के फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिगीषा सोसाइटी ने रविवार को राहत सामग्री बांटी। संस्था ने 125 परिवारों को राशन, दूध, मिनरल वाटर और फल दिए। सोसाइटी की अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने बताया कि राशन के पैकेट में आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज और मिर्च शामिल थे। इससे पहले भी संस्था ने घर-घर जाकर लोगों को दवाएं, ओआरएस और मिनरल वाटर बांटा था। अंजली मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, संस्था जरूरतमंदों को सहयोग देती रहेगी। इस काम में एडवोकेट आशुतोष गुप्ता, एडवोकेट अभिषेक पाल, मयंक अग्रवाल, विकास द्विवेदी, धीरेन्द्र कुशवाहा और राकेश कुमार जैसे सहयोगी शामिल रहे।
Source link
जिगीषा सोसाइटी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी:लखनऊ के फैजुल्लागंज में 125 परिवारों को मिला राशन, दूध और फल