![]()
झांसी से आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाली 6 ट्रेनें निरस्त रहीं। अब दिल्ली से झांसी आने वाली ट्रेनों पर भी आंदोलन का असर दिखाई देने लगा है। पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा से दिल्ली के रास्ते झांसी आने वाली ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इनमें शताब्दी, राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। शनिवार और रविवार को चलीं इन ट्रेनों के झांसी पहुंचने में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अमृतसर से चलकर दिल्ली के रास्ते झांसी आने वाली ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर करीब 4 घंटे की देरी से पहुंची। इसके बाद यह ट्रेन झांसी भी 2 घंटे 10 मिनट की देरी से आई। वहीं, ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल 1 घंटे 40 मिनट की देरी से झांसी पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे 20 मिनट, ट्रेन नंबर 22470 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे और ट्रेन नंबर 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह ट्रेन नंबर 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट, ट्रेन नंबर 20424 फिरोजपुर कैंट-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 6 घंटे और ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। ट्रेन नंबर 12406 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 5 घंटे, ट्रेन नंबर 12616 जीटी एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, ट्रेन नंबर 20806 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन नंबर 12626 केरला एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन नंबर 11058 पठानकोट एक्सप्रेस 4 घंटे और ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
Source link
झांसी में यात्री परेशान, दिल्ली से लेट पहुंच रहीं ट्रेनें:वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी भी देरी से झांसी आईं, एक्सप्रेस ट्रेनों का भी बुरा हाल