यमुना तट पर चला सफाई अभियान:अंत्येष्टि स्थलों और राम झरोखा की मरम्मत की मांग बाढ़ से गड्ढे हुए, अंतिम संस्कार में परेशानी


औरैया में ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ ने यमुना तट पर 170वां सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कूड़ा और प्लास्टिक नष्ट किया गया। अभियान के बाद समिति ने यमुना तट के खराब अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण और क्षतिग्रस्त राम झरोखा व स्नान कुंड की मरम्मत की मांग उठाई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ से अंत्येष्टि स्थल गड्ढों में बदल गए हैं। इससे परिजनों का अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्नान कुंड और लोगों के बैठने के लिए बना राम झरोखा भी क्षतिग्रस्त है, जिससे अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। औरैया शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से रोज हजारों लोग अंतिम संस्कार के लिए यहां आते हैं। समिति ने फैसला किया है कि यमुना तट की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसमें अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण और क्षतिग्रस्त निर्माणों की मरम्मत की मांग शामिल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *