![]()
औरैया के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम के तहत गोल्डन बाबा औरैया के अजीतमल पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी के आवास पर गोल्डन बाबा का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ आए संत शिरोमणि संतोष दास महाराज का भी अभिनंदन किया गया। गोल्डन बाबा ने बताया कि औरैया उनका 26वां जिला है। उन्होंने वर्ष 2026 के अंत तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का भ्रमण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनी मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रबोध चतुर्वेदी, संजीव द्विवेदी, संदीप सेंगर, राजकुमार मिश्रा, विनय तिवारी और डॉ. प्रेम त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Source link
औरैया में पहुंचे गोल्डन बाबा का स्वागत:नशामुक्ति की अपील, प्रदेशव्यापी भ्रमण मुहिम से जुड़े लोग